तुर्की द्वारा पाकिस्तान को समर्थन देने पर पुणे के व्यापारियों ने किया Turkish सेब का बहिष्कार
India और Pakistan के बीच हालिया तनाव के माहौल में एक बड़ा संदेश आया है भारत के पुणे शहर से, जहाँ Apple (सेब) व्यापारियों ने तुर्की के सेबों का बहिष्कार करने का फैसला किया है।
यह कदम तब उठाया गया जब तुर्की ने पाकिस्तान को समर्थन देने वाला रुख अपनाया। भारत में बढ़ते आतंकवाद और पाकिस्तान की भूमिका को लेकर पूरे देश में आक्रोश का माहौल है, ऐसे में तुर्की का यह समर्थन कई लोगों को नागवार गुज़रा है।
पुणे के व्यापारियों ने कहा कि वे अब Turkish सेब मंगाना और बेचना बंद कर देंगे। उनके मुताबिक, "जो देश भारत के खिलाफ खड़े हैं या आतंकवाद का समर्थन करते हैं, उनसे कोई व्यापार नहीं किया जाएगा।"
यह फैसला भारत में विदेशी सामानों के बहिष्कार की चल रही लहर को और बल देता है, खासकर उन देशों के खिलाफ जो भारत की सुरक्षा और संप्रभुता को चुनौती देते हैं।